Advertisements

CRIME: कड़ी गाड़ी का चूरा ले गए थे पहिए, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जशपुर: खड़ी बोलेरो वाहन का पहिया चुराकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हरिशंकर यादव निवासी खजरीढाप ने दिनांक 2 जनवरी को चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह 30 दिसम्बर के शाम को अपने बोलेरो वाहन क्र. सी.जी. 14 एम.बी. 6579 को गांव के अपने एक रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी किया था, दूसरे दिन सुबह देखा तो इसके बोलेरो वाहन के सामने में लगे दोनों पहिया को जैक लगाकर अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण के आरोपियों की सघन पता-तलाश की जा रही थी, पता-तलाश दौरान प्रकरण के संदेही आरोपीगण मो. सफीक हसन एवं शेख मुबारक उर्फ भोला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी के अपराध को घटित करना स्वीकार किये एवं उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 02 नग पहिया कीमती रू. 13200 /- एवं चोरी करने में प्रयुक्त सामान प्रेषर जैक, लेक राॅड को जप्त किया गया।

 

आरोपीगण 1- मो. सफीक हसन उम्र 30 साल एवं 2- शेख मुबारक उर्फ भोला उम्र 50 साल दोनों निवासी रोकबहार चैकी कोतबा को दिनांक 02.01.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

उक्त विवेचना कार्यवाही करने एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा स.उ.नि. एन.पी.साहू, प्र.आर. 137 अजय खेस, आर. 592 आलोक टोप्पो, आर. 475 529 पुनीत साय का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!