Advertisements

CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, रायपुर ले जाने के दौरान तोड़ा दम।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

दंतेवाड़ा: जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक जवान एक दिन पहले ही छुट्टी से कैम्प लौटा था। जिसने ड्यूटी पर लौटते ही आत्मघाती कदम उठा लिया। गोली लगने के बाद घायल जवान को रायपुर ले जाया जा रहा था, जिसकी रास्ते में मौत हो गयी।

पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला का हैं। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा में 195वीं बटालियन में गुनीन दास की पोस्टिंग थी। मूलतः असम का रहने वाला गुनीन दास एक दिन पहले ही छुटटी से डयूटी पर लौटा था। बताया जा रहा हैं कि रात के वक्त जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला ली। कैम्प में फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में जवानों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिंताजनक हालत मेें जवान को रायपुर रिफर कर दिया गया। रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में जवान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!