Advertisements

जशपुर में गुप्त नवरात्र पर 10 से 19 फरवरी तक होगा देवी भागवत का आयोजन,धर्म जागरण समिति के तत्वाधान में नवीन जागरण समिति, बाला जी समिति एंव जसपुरवासियो का आयोजन,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर :- जिला मुख्यालय जशपुर में धर्म जागरण समिति के तत्वाधान में नवीन जागरण समिति एवं बाला जी जनकल्याण समिति के साथ जशपुर वासियो के सहयोग से आगामी 10 फरवरी से 19 फरवरी 2024 तक गुप्त नवरात्रि में देवी मंदिर के प्रांगण में देवी भागवत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समिति की बैठक 17 फरवरी 2023 को देवी मंदिर के प्रांगण में शाम 6 बजे हुई थी। आयोजन समिति ने बताया कि समिति की अगली बैठक 21 दिसम्बर 23 को शाम 5 बजे देवी मंदिर के प्रांगण में रखी गई है, जिसके लिए समिति जशपुर वासियो से अनुरोध है कि 21 दिसम्बर को होने वाली अगली बैठक में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हों।
आयोजन समिति ने बताया कि देवी भागवत में कथावाचक श्री देव कृष्ण शर्मा (शक्ति) से आएंगे। आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुधीर पाठक, एमएस राठौड़, सचिव मनोज गौतम शर्मा, सहसचिव सुरेश सोनी, कोषाध्यक्ष शीतल प्रसाद मिश्रा, उप कोषाध्यक्ष एमपी त्रिपाठी, कार्यकारिणी अध्यक्ष परमानंद मिश्रा का चयन हुआ।
बैठक में रामनिवास अग्रवाल, नरेश मिश्रा, रामकुमार अग्रवाल, सुधीर पाठक, एमएस राठौड़, मनोज गौतम शर्मा, सुरेश सोनी, शीतल मिश्रा, एमपी त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा, द्वारिका मिश्रा, सुनील सिन्हा, नरेश गुप्ता, राजेश सिन्हा, हरिशंकर मिश्रा, मनोज रमाकांत मिश्रा, गोपाल सोनी एवं राजेश भगत उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!