Advertisements

धमतरी पुलिस ने चलाया “मिशन मोबाइल तलाश” विशेष अभियान 19 लाख रुपये से अधिक मोबाइल किये बरामद,पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल मालिकों को लौटाए मोबाइल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार जिले में विभिन्न थानों में विगत कुछ समय से दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल की टेक्नीकल टीम को विशेष अभियान “मिशन मोबाइल तलाश”चलाकर गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने निर्देशित किया।

 

गौरतलब है कि पिछले इसी साल माह फरवरी में भी 100 एवं अप्रैल में 103 एवं दिसंबर में 110 मोबाईल रिकवर कर मोबाईल धारकों को वापस किए गए हैं।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं नोडल अधिकारी साइबर एसडीओपी. कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने विशेष अभियान के तहत् जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्ट को एकत्रित किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन में कई दिनों के अथक प्रयास, लगन एवं मेहनत से खोजबीन करते हुए 150 नग एंड्राइड मोबाइल,कुल 150 नग गुम मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता प्राप्त किए।

रिकवर किये गये विभिन्न कंपनियों के मोबाइल की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 19,53,400/- लाख रूपये है।

 

आज दिनांक 06.03.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर के द्वारा थाना कोतवाली परिसर स्थित पुलिस जनसंवाद कक्ष में उक्त सभी मोबाइलों को उनके मालिकों को बुलाकर सुपूर्द किया गया। मोबाइल गुम होने पर उसके मिलने की संभावना नहीं होना मान चुके लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर धमतरी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।

इनमे से कई मोबाइल धारकों को अपना गुम मोबाइल वापस मिलने की किसी भी प्रकार से उम्मीद नही थी, किन्तु धमतरी पुलिस की साइबर तकनीकी टीम के द्वारा लगातार प्रयासों से ना केवल गुम हुये मोबाइल को रिकवर किया, बल्कि उक्त सभी मोबाइल को उनके मोबाइल धारकों को दिया गया है।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित जनमानस एवं पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए बताया कि धमतरी पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कहीं भी मोबाइल पड़ा हुआ मिले या कोई व्यक्ति बिना रसीद के कम कीमत में मोबाइल उपलब्ध करा रहा है, तो ऐसा संभव है कि वह मोबाइल चोरी का हो अथवा किसी अपराध हेतु उक्त मोबाइल का प्रयोग किया गया हो।

ऐसी परिस्थिति में तुरंत अपने निकटतम थाने में इसकी सूचना देकर आप एक सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभा सकते हैं। साथ ही मोबाइल स्वामी को होने वाले आर्थिक क्षति से भी बचा सकते हैं

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ये भी अपील किया गया कि अपना मोबाइल सूरक्षित रखें क्यों कि मोबाइल में सबका अपना पर्सनल डाटा होता है जिसको पाने वाला कोई भी गलत उपयोग कर सकता है इसलिए अपना मोबाइल सम्भाल कर रखें।

आम जन मानस को कहीं भी गुम मोबाइल मिलने पर थानें या सायबर सेल से कॉल करने पर उक्त गुम मोबाइल थानें या सायबर सेल में जमा करवाये ताकि मोबाईल धारक को उनकी मोबाइल वापस किया जा सके।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू,डीएसपी.मुख्यालय श्री के.के वाजपेई, निरीक्षक प्रणाली वैद्य उपस्थित थे एवं मोबाइल रिकवर करने हेतु चलाए गए इस विशेष अभियान में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे,प्रआर.देवेंद्र राजपूत,आरक्षक कमल जोशी,धीरज डडसेना, कृष्णा पाटिल,आनंद कटकवार एवं सितलेश पटेल,युवराज ठाकुर,विकास द्विवेदी,झमेल राजपूत,विरेंद्र सोनकर का विशेष योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!