Advertisements

रिश्तों पर भारी पड़ा घरेलू विवाद: पोते ने की दादी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर, छत्तीसगढ़
दोकड़ा चौकी क्षेत्र में पारिवारिक तनाव ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जब एक 22 वर्षीय युवक ने मामूली विवाद में अपनी ही दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना ग्राम चोंगरीबहार, तितरमारा बैगाटोली की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनसाय राम अपने परिवार के साथ घरेलू विवादों से जूझ रहा था। उसने छह माह पूर्व एक युवती को बिना विवाह किए घर में पत्नी की तरह रखा था, जिसका विरोध उसकी दादी मोदी बाई (उम्र 75 वर्ष) कर रही थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

7 मई की शाम को विवाद एक बार फिर इतना बढ़ गया कि आरोपी सोनसाय ने पहले दादी को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह दरवाजे के चौखट से टकराकर गिर गईं। इसके बाद उसने लकड़ी के पीढ़ा से उनके सिर पर कई बार वार किया। गंभीर चोट लगने के बावजूद इलाज न कराया गया, जिससे 8 मई की सुबह उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मृतका के बेटे भगत राम ने पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सोनसाय ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पीढ़ा बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!