Advertisements

एनईएस कॉलेज के डॉ. अमरेन्द्र को सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक पद पर पदोन्नति,2016 की पुनरीक्षित सूची में जिले से एकमात्र नाम शामिल,अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष को शासन ने पदोन्नति आदेश जारी किया

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर जिले के दो प्राध्यापकों को मिली पदोन्नति, डॉ. अमरेन्द्र और डॉ. माधुरी गुप्ता बने प्राध्यापक,एनईएस कॉलेज और कन्या महाविद्यालय से मिला प्रतिनिधित्व, शासन ने जारी किए आदेश,छत्तीसगढ़ शासन की 2016 की पुनरीक्षित अनुशंसा पर राज्यभर में 300 पदोन्नत

जशपुर। लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने 2016 की पुनरीक्षित विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर राज्यभर के 300 सहायक प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद पर पदोन्नति दी है। इस सूची में जशपुर जिले से केवल एक नाम शामिल है—शासकीय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र।साथ ही शासकीय कन्या महाविद्यालय जशपुरनगर से डॉ. माधुरी गुप्ता को भी प्राध्यापक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

View the list in one क्लिक

सहायक प्राध्यापक से पदोन्नत प्राध्यापक – पदोन्नति आदेश दिनांक 29.05.2025

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में जारी आदेश के अनुसार, डॉ. अमरेन्द्र को सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक पद पर पदोन्नत किया गया है।  क्योंकि पूरे जिले से केवल एनईएस पीजी कॉलेज को ही यह प्रतिनिधित्व मिला है।

 

उल्लेखनीय है कि डॉ. अमरेन्द्र वर्तमान में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता एवं दीर्घ सेवाकाल को देखते हुए उन्हें यह पदोन्नति प्रदान की गई है। महाविद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों के बीच इस खबर से खुशी की लहर है।

View the list in one click

सहायक प्राध्यापक से पदोन्नत प्राध्यापक – पदोन्नति आदेश दिनांक 29.05.2025

शासन द्वारा जारी यह आदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शैक्षणिक स्टाफ के लिए उत्साहवर्धक माना जा रहा है, जो लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!