Advertisements

नगर निगम ने लापरवाही के चलते की इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: रायपुर नगर निगम के द्वारा आम नागरिकों के घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लेने के अभियान के तहत आज कचरा लेने में लापरवाही करने पर 3 ड्राइवरों और 3 हेल्परों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। वहीं कचरा अलग – अलग नहीं देने वालों पर भी जुर्माना वसूली की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

 

निगम के अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि निगमायुक्त मयंक चतुवेर्दी के निर्देश पर ड्राइवर अश्वनी कुमार पुराणिक, जितेंद्र बघेल और हिमांशु उइके तथा हेल्पर टिकेश्वर, भोलाराम यादव तथा राजेश मार्कण्डे को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

 

ये लोग आम नागरिकों के घरों से गीला और सूखा कचरा अलग – अलग लेने के कार्य में लगातार लापरवाही बरत रहे थे। समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। गीला और सूखा कचरा अलग – अलग कर देने हेतु आम नागरिकों से भी लगातार अपील की जा रही है। साथ ही अब ऐसा नहीं करने पर जुमार्ने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निगम क्षेत्र के सभी दस जोनों के 754 नागरिकों द्वारा गीला और सूखा कचरा अलग अलग नहीं देने पर 107500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!