Advertisements

पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए सहायक उप निरीक्षक बद्री सिंह राजपूत को विदाई समारोह में सम्मानित करते हुए दी गई भावभीनी विदाई।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

मुंगेली : अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर चुके पुलिस इकाई मुंगेली में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बद्री सिंह राजपूत के रिटायर्ड होम पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई,

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बद्री सिंह राजपूत को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में विदाई समारोह का आयोजन कर, सेवानिवृत्त होने वाले सहायक उप निरीक्षक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय करनें के साथ पेंशन के रूप में 25250 रूपये स्वीकृति आदेश ,सेवा सम्मान निधि डी.डी.के माध्यम से 200000 रूपये एवं प्राधिकार पत्र के माध्यम से ग्रेच्युटी 1108022 रूपये प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

 

 

सहायक उप निरीक्षक बद्री सिंह राजपूत का विभाग में भर्ती आरक्षक के रूप में वर्ष 1987 में जिला बिलासपुर में तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में हुआ, वे आरक्षक के पद पर दिनांक 03.08.1987 को नियुक्ति होने के पश्चात दिनांक 22.02.2005 से 22.03.2010 तक जिला दंतेवाड़ा, दिनांक 23.03.2010 से 31.12.2011 तक जिला बिलासपुर, दिनांक 01.01.2012 से लगातार जिला मुंगेली में अपनी सेवा दी, वे दिनांक 14.02.2020 में प्र.आर. सें सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुऐ, एवं पदोन्नति के पश्चात जिला मुंगेली में अपनी सेवा दी। सहायक उप निरीक्षक श्री बद्री सिंह राजपूत का गृह ग्राम – चारभाटा, करही थाना मुंगेली, जिला मुंगेली है। सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक ने विदाई समारोह के दौरान पुलिस विभाग में अपने अनुभव एवं किए गए कार्यों के सम्बन्ध में बताया कि वह अपने सेवा काल में किस प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक किये एवं अपने अनुभव को वहां उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी से साझाा किया।

 

विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक मुंगेली क्रिस्ट नरगिश तिग्गा बघेल, मुख्य लिपिक संजय सिंह सहित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!