Advertisements

सौर सुजला योजना से किसान ले रहे हैं अच्छी फसल,दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के 12 हजार से अधिक किसानों के खेतों में लगाया गया सोलर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय किसानों को दोहरी फसल लेने के लिए प्रेरित कर रहें हैं। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में किसानों के लिए सौर सुजला से खेती करने में आसानी हो रही है। किसान अच्छी फसल लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
जशपुर जिले में किसानों को सौर सुजला योजना से लाभांवित किया जा रहा है। योजना अंतर्गत जिला में अब तक 12358 हितग्राहियों के यहां सिंचाई हेतु सोलर पंप की स्थापना की जा चुकी है। यह योजना उन किसानों के लिए बहुत लाभदायक है जहां जल स्त्रोत होने पर भी खेतों में सिंचाई के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, उनके लिए यह योजना कारगर सिद्ध हो रहा है। योजना से किसानों को खेतों की सिंचाई करने में आसानी हो रही है और किसानों की खेतों में अधिक पैदावार होने से आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं और एक बेहतर जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
सौर सुजला योजना से दूरस्थ अंचलों के किसानों को खेती में काफी सहूलियत मिल रही है। इस योजना के तहत किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई के उपकरण मुहैया कराए जाते हैं, जिससे उन्हें पानी की उपलब्धता में मदद मिलती है। इसके परिणामस्वरूप, किसान अधिक फसलें उगाने में सक्षम हो रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। सौर ऊर्जा की मदद से न केवल उनकी फसलों की पैदावार बढ़ रही है, बल्कि ऊर्जा की लागत भी कम हो रही है, जिससे उनकी कुल लागत में भी कमी आई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights