बिलासपुर में फायरिंगः कार में सवार होकर आए बदमाशों ने चलाई गोलियां।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

बिलासपुर जिले में आज कुछ बदमाशों ने एक कार में फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश वैगनार कार में सवार होकर आए और घर के बाहर खड़ी एक कार में फायरिंग कर भाग गए।

 

पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शुभम साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराते बताया कि, वह रविवार सुबह अपने सूर्या विहार स्थित घर पर था। उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान कुछ बदमाश वैगनआर कार से आए और फायरिंग शुरू कर दी।

 

 

इधर उसने भाग रहे कार सवार बदमाशों का पीछा किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाया। पीछे से कार की फोटो खींच ली। इसके बाद शुभम साहू ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें

मोदी की गारंटी में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बोले—‘न्यायोचित मांग, मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा’; जशपुर में समग्र शिक्षक फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर 2026 भव्य समारोह में विमोचित

error: Content is protected !!