Advertisements

देश मे पहली बार लड़का बनेगा मां, बेबी बंप के साथ वायरल हुई तस्वीरे, जानें कपल की अनसुनी कहानी

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

केरल से देश का पहला मामला सामने आया है, जिसमें लड़की से लड़का बना एक ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट हुआ है। यह मामला राज्य के कोझिकोड का है। ट्रांसजेंडर कपल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इन दिनों कपल का प्रेग्नेंसी वाला फोटोशूट वायरल हो रहा है। फोटो में जाहद बेबी बम्प के साथ प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं। जाहद और जिया पावल पिछले तीन साल से एक साथ रह रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, जिया पावल पेशे से डांसर हैं। जिया का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था। जिसके बाद जेंडर चेंज कराकर वो महिला बन गई। जहाद का जन्म लड़की के रूप में हुआ था और जेंडर चेंज कराकर जाहद लड़का बन गया।

 

सोशल मीडिया पोस्ट पर जाहद और जिया ने क्या लिखा?

 

सोशल मीडिया पोस्ट पर मलयालम में लिखी गई कहानी के मुताबिक, जाहद ने कहा कि मैं मां बनने के मेरे सपने और जिया के पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। जाहद ने कहा कि मैं आठ महीने का प्रेग्नेंट हूं। मैं जन्म से या शरीर से एक महिला नहीं था, लेकिन मेरा सपना था कि मुझे कोई ‘मां’ कहे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!