पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने अपना जन्मदिन समाजहित और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने कुनकुरी के ग्राम अंबाचुवा में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और इन्हें संरक्षित करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे जीवन की खुशियों को प्रकृति से जोड़ें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कृष्ण कुमार राय का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, ओमप्रकाश साय, सत्येंद्र सिंह, गोपाल राय, उपेन्द्र यादव, आलोक राय, संतोष सिंह, नितिन राय, केशव यादव, संतोष सहाय, श्रीनायक मिश्रा, फैज़ान सरवर खान, अमन शर्मा, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, सरिष गोस्वामी, विवेकानंद झा, कृपा भगत, रागिनी भगत, राजकिशोर जायसवाल, मनीजर राम, सुनील सोनी, विजय सोनी, अभय सोनी, राजकुमार गुप्ता,आकाश गुप्ता, सुनील राय, सतीश जायसवाल, दीपक चौहान, कमलेश सिन्हा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें

मोदी की गारंटी में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बोले—‘न्यायोचित मांग, मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा’; जशपुर में समग्र शिक्षक फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर 2026 भव्य समारोह में विमोचित

error: Content is protected !!