Advertisements

ऑपरेशन ‘शंखनाद’ के तहत चार गौ-वंश तस्करों से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

छत्तीसगढ़ कि जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने चार नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। साथ ही दो आरोपी पशु तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

आरोपी छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर मवेशियों की तस्करी कर रहे थे मामला जिले के लोदाम थाना क्षेत्र का है,

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चार नग गौ-वंशों को बेरहमी से पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा ग्राम कोनबिरा, अम्बा घुटरा जंगल के पास घेराबंदी कर दो व्यक्ति 4 गौ-वंशों को बर्बरता से हांकते हुए ले जाते दिखे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम क्रमशः 1. गणेश राम सुरेन (35 वर्ष) और 2. बुधनाथ राम (28 वर्ष), निवासी ग्राम झोलंगा, घोराघाट, थाना लोदाम बताए।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों से पशुओं के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त गौ-वंशों को ग्राम बरगीडीह (झारखंड) के हामिद खान के कहने पर झारखंड ले जा रहे थे। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

मामले में पुलिस ने सभी चारों गौ-वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सक से करवाया और आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक पुलिस 889 गौ-वंशों को तस्करों से मुक्त करा चुकी है और 122 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। इस मुहिम को और तेज किया जाएगा। जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।”

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!