जशपुर। जिले के गम्हरिया स्थित “अघोर पीठ, वामदेव नगर” में बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा 10 अगस्त 2025, दिन रविवार को एक नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर परंपरागत फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से तैयार की गई औषधियों के माध्यम से मिर्गी रोगियों को समर्पित होगा।
सूर्योदय पूर्व तक ही मिलेगा नि:शुल्क उपचार
शिविर में औषधि वितरण का समय रविवार सुबह 4 बजे से सूर्योदय तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि दवा केवल सूर्योदय से पूर्व ही दी जायेगी, इसलिए मरीजों को एक दिन पूर्व यानी 09 अगस्त शनिवार को ही शिविर स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।
शिविर में शामिल होने वाले रोगियों एवं उनके एक सहयोगी के रात्रि निवास एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जायेगी। आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह दवा गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है।
मिर्गी पीड़ित रोगियों की सेवा हेतु आयोजित इस शिविर से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 7000989007, 7007256988, 9718286111, 9425251701
अघोर पीठ, गम्हरिया, जशपुर तक पहुँचने के मार्ग:
अम्बिकापुर से दूरी – 140 किलोमीटर
बिलासपुर से दूरी – 356 किलोमीटर
रायपुर से दूरी – 480 किलोमीटर
रांची (झारखंड) से दूरी – 150 किलोमीटर
झाड़सुगुड़ा (ओडिशा) से दूरी – 160 किलोमीटर
इस आयोजन को लेकर बाबा भगवान राम ट्रस्ट का कहना है कि यह शिविर मिर्गी जैसे जटिल रोग से जूझ रहे मरीजों को लाभ पहुंचाने हेतु समर्पित है, और वर्षों से इस विधि से अनेक रोगियों को राहत मिली है।
स्थान: अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर (छ.ग.)
तिथि: 10 अगस्त 2025, रविवार
समय: प्रातः 4:00 बजे से सूर्योदय तक
आयोजक: बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर




