Advertisements

200 रूपए के लिए दोस्त की हत्याः पैसे मांगने पर 7 दोस्तों ने कर दी हत्या।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

गरियाबंद में 200 रूपए दोस्त के मौत का कारण बन गया। दो सौ के लिए दोस्तों ने अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी फिर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

क्या है मामला?

मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम वाहिद अली 26 वर्ष था। वाहिद बाइक मैकेनिक था। 7 जनवरी को देवभोग थाने में वाहिद के अपहरण का मामला परिजनों ने दर्ज कराया। परिजनों ने वहिद के अपहरण का शक उसके दोस्तों पर जताया था। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरूआत में तो संदेही अपना बयान बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह करते रहे। इसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने वाहिद की हत्या की बात कबूल की।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!