Advertisements

Good News : मुंगेली पुलिस द्वारा स्कूलों में चलाया जा रहा है “उड़ान: सामर्थ्य का, हौसले का,जागरूकता” कार्यक्रम,महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनों,अभिव्यक्ति एप,आत्मरक्षा,साईबर अपराधों एवं यातायात नियमों के संबंध किया जा रहा जागरूक,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:


जिला पुलिस मुंगेली ने बाल सुरक्षा, विकास, और अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं को सम्मिलित करते हुए “उड़ान: सामर्थ्य का, हौसले का” जागरूकता अभियान चला रही है, जिसमे महिलाओं और बच्चों को कानूनी अधिकार, गुडटच-बैडटच, अभिव्यक्ति ऐप, आत्मरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के बारे में जागरूकता किया जा रहा है, इसके साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है और बच्चों की सुरक्षा के लिए टोलफ्री नंबर 1098 का प्रचार-प्रसार के साथ साइबर और यातायात टीम भी बच्चों को जागरूक कर रही है,

 

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल कर ‘‘उड़ान सामर्थ्य का, हौसले का’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18 जुलाई को जिला पुलिस मुंगेली एवं चाईल्ड लाईन मुंगेली द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय हाई स्कूल चकरभाठा में जाकर जिला पुलिस मुंगेली द्वारा चलाये जा रहे उड़ान अभियान के सभी बिन्दुओं पर जागरूकता लाने हेतु विस्‍त़त जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह ने बच्चों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनी अधिकार तथा अपराधों की जानकारी, पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। चाईल्ड लाईन के केन्द्रीय समन्वयक उमाकांत कश्यप ने बच्चों को बताया कि चाइल्ड 24 घंटे आउटरीच एवं फोनसेवा है। उन बच्चों को जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यक्ता है, अथवा अनाथ, गुमशुदा, लावारिस, शोषित, बालश्रम, बाल विवाह आदि के सम्बंध में 1098 में फोन करने के संबंध में जानकारी दी। महिला आरक्षक बबिता श्रीवास ने बच्‍चों को विपरित परिस्थितियों में बचने के लिये आत्‍मरक्षा के गुर सिखाते हुए बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, बच्चें उपस्थित रहे।

इसी प्रकार दिनांक 19 जुलाई को जिला पुलिस मुंगेली एवं चाईल्ड लाईन द्वारा संयुक्त रूप से द्वारा जरहागांव क्षेत्र में शासकीय हाई स्कूल अमोरा में जाकर उड़ान जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह ने बच्चों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनी अधिकार तथा अपराधों की जानकारी, पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति एप के संबंध में विस्तृत जानकारी, कैरियर गाईडेंस की जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक सत्यम चौहान ने बच्चों को साईबर अपराधों एवं उनके बचाव के तरीके के बारे में बताया। सहायक उपनिरीक्षक यशवंंत राजपूत ने बच्चों को यातायात संबंधी नियमों एवं कानूनों की जानकारी देकर सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया। चाईल्ड लाईन के केन्द्रीय समन्वयक उमाकांत कश्यप ने बच्चों को चाइल्ड 24 घंटे आउटरीच एवं फोनसेवा तथा अनाथ, गुमशुदा, लावारिस, शोषित, बालश्रम, बाल विवाह आदि के सम्बंध में जनकारी देने हेतु 1098 में फोन करने के संबंध में जानकारी दी। महिला आरक्षक बबिता श्रीवास ने बच्‍चों को गुडटच-बैडटच तथा विपरित परिस्थितियों में बचने के लिये आत्‍मरक्षा के गुर सिखाये। इस अवसर पर समाज सेविका जया गुप्ता भी सम्मिलित हुई, जिन्होंने बच्चों को समाज से जुड़ने, बढ़ते साईबर अपराधों के प्रति बचाव, जीवन में खेलों के महत्व को बताया। इस अवसर पर प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, एवं स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा आयोजित किए गए “उड़ान: सामर्थ्य का, हौसले का” जागरूकता अभियान के माध्यम से बाल सुरक्षा, विकास, और अभिव्यक्ति के विभिन्न मामलों पर प्रकाश डाला गया है। जिला पुलिस और चाइल्ड लाइन के अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों को कानूनी अधिकार, साइबर अपराध, यातायात नियमों, आत्मरक्षा, और अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की। इस प्रयास के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता मिली और वे सुरक्षित रहने के लिए सहायता के लिए 1098 नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा आयोजित किए गए “उड़ान: सामर्थ्य का, हौसले का” जागरूकता अभियान का प्रभाव सकारात्मक है और यह समाज को बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान बच्चों, महिलाओं और समाज के सदस्यों को सामर्थ्यपूर्ण बनाने के लिए जागरूकता और जानकारी प्रदान करके उन्हें सुरक्षा और सामाजिक संपर्क के मामलों में सशक्त बना रहा है।

CG NEWS : मुंगेली पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही : अवैध शराब के साथ 8 आरोपीयो को किया गिरफ्तार, 70 लीटर से अधिक शराब जप्त, पढ़िए पूरी खबर,,,

CG CRIME: बड़े पिता की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या, करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर की हत्या।

मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही, तीनों थानों में अवैध शराब के बाजार को झटका, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 55 लीटर से अधिक शराब जप्त,

उड़ान सामर्थ्य का, हौसले का” जागरूकता अभियान: बाल सुरक्षा एवं विकास के लिए जिला पुलिस मुंगेली की पहल, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनों, गुडटच-बैडटच, अभिव्यक्ति एप, आत्मरक्षा के गुर, साईबर अपराधों एवं यातायात नियमों को लेकर किया जा रहा जागरूक,,,,

 

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!