Advertisements

अच्छी खबर : पुलिस ने चलाया विशेष अभियान 10 दिनों में ढूंढ डाले 100 से अधिक गुम इंसान, नए साल में पुलिस ने 112 परिवारों में लौटाई मुस्कान,,पढ़िए,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

◾ नये साल में मुंगेली पुलिस ने गुम हुए व्‍यक्तियों को मिलाया उनके परिजनों से ।

गुम महिला/पुरूषों की दस्‍तयाबी के लिये जिला पुलिस मुंगेली ने चलाया विशेष अभियान ।

जिले में विगत 10 दिनों में किया गया कुल 112 गुम इंसानों को दस्तयाब।

◼️थाना/चौकियों में गठित विशेष टीम के द्वारा की गई दस्तयाबी।

द प्राइम न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस ने नए साल की शुरुआत में 10 दिन का विशेष अभियान चलाकर सालो से बिछड़ो को मिलाया है, पुलिस ने इस अभियान में 10 विशेष टीमों का गठन किया था, वहीं पुलिस के अभियान ने 112 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है ,

दरअसल मुंगेली पुलिस द्वारा जिले में गुम हुए महिला पुरूषो ,बालक बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया गया। जिसके लिये जिले में गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिये 5जनवरी से 15जनवरी तक विशेष अभियान चलाया गया। दस्तयाबी हेतु प्रत्येक थाना चौकी से सहायक उपनिरिक्षक ,प्रधान आरक्षक , आरक्षक की 10 टीम गठित की गई थी,जिनके द्वारा कुल 112 गुम इंसानो को दस्तायाब किया गया है।

जिसमें थाना मुंगेली में कुल 24 गुम इंसानो, थाना लोरमी में कुल 14 गुम इंसानो, थाना पथरिया द्वारा 20 गुम इंसानो, थाना लालपुर द्वारा 10 गुम इंसानो, थाना जरहागांव द्वारा 12 गुम इंसानो, थाना फास्टरपुर द्वारा 07 गुम इंसानो, थाना सरगांव द्वारा 12 गुम इंसानो, चैकी चिल्फी द्वारा 07 गुम इंसानो, चैकी खुड़िया द्वारा 04 गुम इंसानो एवं चैकी साकेत द्वारा 02 गुम इंसानो की दस्तयाबी की गई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!