IAS लक्ष्मण तिवारी बने टीचर: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाया

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

IAS लक्ष्मण तिवारी बने टीचर: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाया
IAS लक्ष्मण तिवारी बने टीचर: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाया

दुर्ग: पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दीपक नगर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं गवर्नामेंट हाई स्कूल रुआबंधा में आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से बातचीत की। आयुक्त ने बच्चों से पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे। शाला में माध्यमिक विभाग एवं उच्च माध्यम विभाग की सभी कक्षाएं संचालित हो रही। शाला में 450 छात्र / छात्राएँ एवं 23 शिक्षक उपस्थित मिले।माध्यमिक कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान जिस समय आयुक्त पहुँचे, उस समय गणित की कक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने छात्रो को गणित हल करने और छात्रों से संस्कृत में वाचन प्रदर्शन करवाया जिसे छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

 

उसके बाद आयुक्त ने उच्च माध्यमिक विभाग की कक्षाओं में व्यवसाय अध्ययन एवं अंग्रेजी की कक्षाओं का निरीक्षण किया जिसमें आयुक्त ने छात्रों से उपभोक्ताओं के अधिकारों से संबंधित प्रश्नों को पूछा। जिसका छात्रों ने त्वरित जवाब दिया | आयुक्त ने छात्रो को मार्गदर्शन भी दिए। आयुक्त ने प्राचार्या शेफाली सोनी से शाला के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि स्कूल में कुछ अलग और किया जा रहा है।

 

प्राचार्या शेफाली सोनी ने बताया कि ऊर्जा क्लब अंग्रेजी क्लब, स्मार्ट क्लास द्वारा अध्यापन एवं अलग से पढ़ने व लिखने की आदत बानी रहे इसके लिए कक्षाएं लगाई जाने की जानकारी दी।आयुक्त ने लैब और लाइब्रेरीन का भी निरीक्षण किया गया।बच्चों ने बताया कि टीचर अच्छे तरीके से हमें पढ़ाती हैं।

 

आयुक्त ने बच्चों से सवाल पढ़ने के लिए भी कहा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूलों को आरंभ करने के पीछे राज्य शासन की मंशा है कि हमारे बच्चे जो केवल अंग्रेजी की कमजोरी के कारण पीछे रह जाते हैं उन्हें मौका मिल सके। इसके लिए जरूरी है कि बच्चों में अंग्रेजी का शब्दकोष बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। बच्चों पर जितनी मेहनत करेंगे, उतना अच्छा आउटपुट इनसे मिलेगा। आयुक्त ने शिक्षकों से कहा कि आप लोगों से बड़ी उम्मीदें हम सबको हैं खूब मेहनत कीजिए। इस दौरान बीईओ हरीश देवांगन,पंकज चंद्रवंशी मौजूद रहें।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!