IG बिलासपुर ने मुंगेली का किया वार्षिक निरीक्षण,परेड की ली सलामी,दरबार में पुलिस कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, SP कार्यालय का किया निरीक्षण,अधिकारियों की ली बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश,पढ़िए विस्तार से,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

◼️ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ.संजीव शुक्ला द्वारा किया गया जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक  गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

◼️ रक्षित केन्द्र में ली परेड की सलामी ,किया परेड एवं किट परेड का निरीक्षण। परेड के दौरान उत्कृष्ठ परेड करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नकद इनाम से किया पुरूस्कृत।

◼️ अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु किये दरबार का आयोजन। दरबार में पुलिस कैंटिन, ओपन जिम एवं स्थानांतरण के संबंध में की गई गुजारिश। गुजारिश के संबंध में कार्यवाही हेतु दिये आश्वासन।

◼️ दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को थानों में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं के उचित निराकरण एवं अच्छे व्यवहार प्रदर्शित करने हेतु किया प्रोत्साहित।

◼️ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का किया निरीक्षण।

◼️सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने तथा कार्यालय में प्राप्त थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारियों के आवेदनों पर त्वरित निराकरण करने ,अनावश्यक लंबित नहीं रखने हेतु दिये निर्देश।*

◼️ निरीक्षण के दौरान राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई जिलास्तरीय समीक्षा बैठक।

◼️ राजपत्रित अधिकारयों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था तथा व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु किया निर्देशित।

◼️ बैठक में थाना/चौकी प्रभारियों को सामाजिक बुराईयों जैसे जुआ-सट्टा, शराब, एवं अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही हेतु दिया निर्देश।

◼️ बैठक में सड़क दुर्घटना के आकड़ो का विश्लेषण, सड़क दुर्घटना रोकथाम हेतु प्रयास, एवं सडक दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को किया निर्देशित।

◼️ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवम आवश्यक कार्यवाही हेतु किये निर्देशित

◼️आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो इस प्रकार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ .संजीव शुक्ला द्वारा दिनांक 20.02.2024 को जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किये।
परेड निरीक्षण में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया। इसके तत्पश्चात् श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा किट परीक्षण किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की,पश्चात् रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये, साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण, जिले में सेंट्रल कैंटिन स्थापित करने तथा पुलिस लाईन कॉलोनी में गार्डन बनाने की गुजारिश की। दरबार में पुलिस महानिरीक्षक महोदय जिला पुलिस मुंगेली के अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये साथ ही दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इसके पश्चात् श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर उनके शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। जिसमें सेवा पुस्तिक में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी/कर्मचारियों तथा उनके अपील, अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना/चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्‍यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात् श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की जिला स्तरीय बैठक ली गई। बैठक में राजपत्रित अधिकारयों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था तथा व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही थाना/चौकी प्रभारियों को सामाजिक बुराईयों जैसे जुआ-सट्टा, शराब, एवं अवैध रूप से संचालित गतिविधियों जैसे अवैध रेत, अवैध कोयला, अवैध हॉटल, बार पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में सड़क दुर्घटना के आकड़ो का विश्लेषण, सड़क दुर्घटना रोकथाम हेतु प्रयास, एवं सडक दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करने हेतु तथा इस हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किए। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो इस प्रकार कार्य करने हेतु समस्त थाना ,चौकी प्रभारी एवम पुलिस बल को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. धृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुंभकार एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!