बिलासपुर रेंज के आईजी, कलेक्टर एवं एसपी पहुंचेे अमरटापू तथा लालपुरथाना,कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

बिलासपुर रेंज के आईजी अजय यादव, कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह आज जिले के मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम अमरटापू-मोतिमपुर और लोरमी विकासखंड के लालपुरथाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 18 दिसंबर को गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संभावित दौरे के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लिया और गरिमामय आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


आईजी श्री यादव ने कार्यक्रम स्थल में बैठक व्यवस्था, पेयजल, बेरिकेटिंग, हेलीपेड सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन किया और पार्किंग, वाहन व्यवस्था, कानून व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने कलेक्टर एवं एसपी के साथ पेण्ड्रीतालाब पहुंचकर वहां की वस्तुस्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रतिभा पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम  आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी एसडीएम प्रवीण तिवारी, पथरिया एसडीएम  बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी और समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!