Advertisements

छत्तीसगढ़ से झारखण्ड हो रही थी गुटखा और तम्बाकू कि तस्करी,30 लाख रुपये का अवैध गुटखा-तंबाखू जप्त, हरियाणा का ट्रक चालक गिरफ्तार 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ झारखण्ड सीमा और जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य का अवैध तंबाखू-गुटखा का जखीरा एक ट्रक से बरामद किया है। इस मामले में हरियाणा निवासी ट्रक चालक राशिद खान (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

दरअसल लोदाम पुलिस द्वारा मंगलवार को नेशनल हाईवे 43 पर स्थित मंडी बैरियर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग का कंटेनर ट्रक क्रमांक HR55AJ4755 में अवैध तंबाखू उत्पाद भरकर रायपुर से बोकारो (झारखंड) ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी की गई।

जैसे ही संदिग्ध ट्रक मंडी बेरियर के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक लिया। ट्रक चालक राशिद खान ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पाउडर लेकर जा रहा है और उसके पास एक रसीद भी थी। हालांकि पुलिस को संदेह होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें 100 बोरी विमल गुटखा और 20 बोरी तंबाखू मिला।

डिटर्जेंट की रसीद, गुटखा का परिवहन

ट्रक में लोड माल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि ट्रक में डिटर्जेंट पाउडर की रसीद दिखाकर अवैध रूप से तंबाखू और गुटखा की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने तुरंत संपूर्ण माल और ट्रक को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

 पूछताछ में ट्रक मालिक की साजिश का अंदेशा

पुलिस पूछताछ में चालक ने दावा किया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि ट्रक में क्या लोड है। उसे मालिक द्वारा केवल रसीद देकर रायपुर से बोकारो तक माल पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। फिलहाल पुलिस ट्रक मालिक की भूमिका की जांच कर रही है और उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया—“ऑपरेशन आघात के तहत जिले में अवैध तंबाखू व गुटखा के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। लोदाम क्षेत्र में एक बड़ी खेप को पकड़ा गया है। ट्रक चालक और मालिक के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।”और मामले मे

आरोपी: राशिद खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी फिरोजपुर, थाना महू, जिला महू (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया हे,

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights