बगिया में मुख्यमंत्री ने किया 72 लाख के हेलीपेड लाउंज और 28 हेक्टेयर पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण, विकसित हो रहा है जशपुर का नया पर्यटन केंद्र—रोजगार, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर मिली बड़ी सौगात,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में रविवार का  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण किया हेलीपेड लाउंज और पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। इनमें एक है 72 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बना हेलीपेड लाउंज और दूसरा 53 लाख रुपये की लागत से बना पर्यावरण वाटिका।

मुख्यमंत्री ने सब से पहले 72 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त हेलीपेड लाउंज का शुभारंभ किया। इस लाउंज में दो कमरे, एक हाल, एक किचन और एक स्टडी रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह लाउंज पायलट और तकनीकी स्टाफ के ठहरने के लिए बनाया गया है, जिससे हवाई यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। यह वाटिका करीब 28 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है। इसमें औषधीय पौधों, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, तितली जोन, जंगल ट्रेल, योग और ध्यान केंद्र, वॉटर फॉल और प्राकृतिक झूले जैसी सुविधाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने यहां नारियल, सुपाड़ी और सीता अशोक के पौधे भी लगाए।

 

बच्चों के लिए मनोरंजन और सीखने की जगह

वाटिका में बच्चों के लिए मोगली एडवेंचर जोन और किड्स प्ले एरिया बनाया गया है, जहां झूले, कमांडो नेट, बैलेंस ब्रिज और अन्य खेल गतिविधियां रखी गई हैं। तितली जोन में तितलियों के जीवन चक्र की जानकारी दी गई है और जशपुर में पाई जाने वाली तितलियों की प्रजातियों को दिखाया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने वहां खेल रहे बच्चों से बातचीत की और उन्हें फल व ड्राय फ्रूट्स दिए। बच्चे मुख्यमंत्री से मिलकर खुश नजर आए।

 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इन विकास कार्यों से बगिया क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। जशपुर अब न केवल पर्यटन का नया केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा।

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!