छत्तीसगढ़ के जशपुर में जंगली मशरूम खाने से दर्जन भर से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

The prime news : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली मशरूम खाने से दर्जन भर से अधिक लोगों को बीमारी पड़ गए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। जिनमे दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम चनली में एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें भाग लेने वाले लोगों ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी। इसके बाद, एक-एक कर वे बीमार पड़ने लगे, जिनमें से दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में इलाज के लिए सभी मरीजों की भर्ती की गई है।स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की कमी के कारण, केवल एक डॉक्टर अर्जुन ध्रुव और कुछ सहायक कर्मचारी ही मौजूद हैं। इन कर्मचारियों की मदद से सभी मरीजों का समय पर प्राथमिक इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अर्जुन ध्रुव ने मामले को लेकर बताया कि जंगलों में पाए जाने वाले मशरूम जहरीले हो सकते हैं और इसलिए सभी मशरूम खाने योग्य नहीं होते हैं। मरीजों के दावों के अनुसार, उन्होंने जंगली मशरूम खाया था, जिसके कारण उन्हें बीमार होने की संभावना है। अब तक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 लोगों की भर्ती हो चुकी है और उनका इलाज जारी है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!