होम थियेटर विस्फोट मामले में पुलिस ने एक युवक को मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार | जानिए किस आधार पर पुलिस ने युवक को पकड़ा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

कवर्धा: जिले में हुई होम थियेटर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश निवासी गिरफ्तार युवक दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है। इस ब्लास्ट में दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई थी। वहीं, 5 लोग इसमें घायल हो गए थे। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

घटना कवर्धा जिले के रेंगाखार थाना क्षेत्र की है। होम थियेटर में इतना बड़ा विस्फोट हुआ कि घर भी इसमें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, इसमें दूल्हे और उसके भाई की मौत के साथ 5 लोग घायल भी हो गए। होम थियेटर में इतना बड़ा विस्फोट कैसे हुआ इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल था। शक भी था कि कहीं किसी की प्लानिंग तो नहीं? यह घटना पुलिस के साथ-साथ पब्लिक को भी चौंका रही है।

 

गिरफ्तार युवक शादी में शामिल हुआ था। शादी की एक तस्वीर में वह दिखाई दे रहा है जिसमें वह दूल्हा-दुल्हन के पीछे बैठा हुआ है। जानकारी में यह भी बात सामने आ रही है कि उसी ने होम थियेटर गिफ्ट किया था। मामले में पुलिस द्वारा अभी खुलासा किया जाना बाकी है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!