Advertisements

जशपुर की युवतियों को सशक्त बनाने की पहल,गुरूकुल में प्रवेश प्रारंभ,छात्राओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग,व्यवसायिक और पेशेवर कौशलों का दिया जाएगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

जशपुरनगर  फ्री कोचिंग एवं बिजनेस एजुकेशन नव गुरूकुल में प्रवेश प्रारंभ हो गया। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचार की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने नव गुरूकुल फाउंडेशन के सहयोग से जिले की युवतियों को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। स्थानीय प्रतिभाशाली युवतियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और उन्हें रोजगारोन्मुखी तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से यह शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय है, जिसमें छात्राओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, व्यवसायिक और पेशेवर कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नव गुरूकुल का यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवतियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद आगे बढ़ने का संकल्प रखती हैं। प्रशिक्षण की अवधि 18 से 21 महीने की होगी, जिसमें छात्राओं को निःशुल्क हॉस्टल, लैपटॉप, इंटरनेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पाठ्यक्रम को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि प्रतिभागी प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद आत्मविश्वास के साथ रोजगार की दुनिया में प्रवेश कर सकें।
अब तक जशपुर जिले की 100 से अधिक छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल हो चुकी हैं, जिनमें से 50 से अधिक छात्राएं देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे कि टीएलपी, लॉजिक्स हण्ट, जेएनजे टेक्नोलॉजिस्ट एण्ड सर्विसेस, क्लाउडथाट आदि में सफलतापूर्वक चयनित हो चुकी हैं। इन छात्राओं को 12 से 25 हजार मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है, जिसमें औसत वेतन 15 से 20 हजार के बीच है। विशेष बात यह है कि इस कार्यक्रम में भाषा को कोई बाधा नहीं माना जाता। केवल मौलिक अंग्रेज़ी ज्ञान पर्याप्त है। यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए है और अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी रखी गई है। सबसे पहले एक स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जो 8वीं कक्षा स्तर के गणितीय विषयों जैसे कि पैटर्न्स, प्रतिशत, कार्य और समय तथा रैखिक समीकरणों पर आधारित होगा। प्रवेश परीक्षा 20 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा में भाग ले सकती हैं या https://admissions.navgurukul.org/partnerLanding/jashpur लिंक पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती हैं परीक्षा प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में परीक्षा की तिथि 20 जून 2025 और केंद्र सेजेस हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर है। जो उम्मीदवार स्क्रीनिंग में उत्तीर्ण होंगी, वे लर्निंग राउंड में भाग लेंगी, जिसमें उनकी सोचने की क्षमता, सीखने का दृष्टिकोण, और टीम के साथ संवाद जैसे गुणों का आकलन किया जाएगा। पात्रता के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए (अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है) और उसके परिवार की वार्षिक आय 5 लाख से कम होनी चाहिए। सभी चयनित प्रतिभागियों को यह प्रशिक्षण और सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, ताकि किसी भी आर्थिक रूप से कमजोर युवा को पीछे न रहना पड़े। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 9528194379 व 7999546881पर संपर्क किया जा सकता है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights