जनदर्शन : पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं,86 शिकायतों का किया निराकरण, प्रत्येक मंगलवार जनदर्शन का होगा आयोजन,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

◾ पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा आमजनों की शिकायतों के निराकरण हेतु किया गया जनदर्शन का आयोजन।

◾ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक किया जाता है जनदर्शन का आयोजन।

◼️कुल 86 शिकायतों का किया गया निराकरण।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा आमजनों की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा  है। जिसमें वर्तमान तक 86 शिकायतें जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त हुई है। जिसमें जमीन संबंधी 15 शिकायतें, गाली-गलौज मारपीट से संबंधित 26 शिकायतें, धोखाघडी ठगी से संबंधित 9 शिकायतें, पति-पत्नी आपसी विवाद से संबंधित 12 शिकायतें, छेड़खानी अपहरण से संबंधित 06 शिकायतें, चोरी से संबंधित 03 शिकायतें शराब जुआ सट्टा से संबंधित 3 शिकायतें एवं 12 अन्य प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिसमें से समस्त 86 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। प्राप्त शिकायतों में कुल 22 शिकायतों में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जिसमें थाना मुंगेली द्वारा 06 शिकायतों, थाना पथरिया द्वारा 03 शिकायतों, थाना लोरमी द्वारा 03 शिकायतों, थाना लालपुर द्वारा 03 शिकायतों, थाना जरहागांव द्वारा 01 शिकायतों, थाना फास्टरपुर द्वारा 02 शिकायतों, थाना अजाक द्वारा 01 शिकायत, चौकी खुड़िया द्वारा 01 शिकायत, चौकी चिल्फी द्वारा 01 शिकायत एवं चौकी साकेत द्वारा 01 शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements
Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!