Advertisements

जांजगीर पुलिस कप्तान के बम्हनीडीह थाने का किया गया आकस्मिक निरीक्षण,कार्य में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी एवं सउनि को किया गया दण्डित लंबित अपराधों एवं चालानों का शीघ्र निराकरण करने के दिये सख्त निर्देश, 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बुधवार को जिले  थाना बम्हनीडीह का आकस्मिक निरीक्षण कर लंबित अपराध चालानों की समीक्षा की गई साथ ही थाना परिसर का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, थाना परिसर में धारा 41(1-4) जाफौ, दुर्घटना एवं चोरी के प्रकरणों में जप्तशुदा मशरूका का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने में लंबित अपराध एवं चालान का अवलोकन किया गया। थाने में 35 अपराध एवं 14 चालान लंबित होना पाया गया। थाने में एक निरीक्षक, दो सउनि एवं 04 प्र.आर. की पदस्थापना होने के बाद भी निराकरण की स्थिति अत्यंत खराब है। थाना प्रभारी एवं समस्त विवेचकों को 15 दिवस के अंदर लंबित अपराध एवं चालानों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना के अपराध क्रमांक 73/22 धारा 457,380 भादवि का अवलोकन किया गया जिसमें कायमी होने के एक माह उपरांत भी सूझ रिपोर्ट प्राप्त नहीं की गई है साथ ही संदेहियों से भी पूछताछ नहीं की गई है तथा व्हीसीएनबी से पुराने चोरों की भी तलाश नहीं की गई है। किसी भी संदेही का कथन नहीं लिया गया है। विवेचना में गंभीर लापरवाही बरतने के फलस्वरूप सउनि नरेन्द्र शुक्ला को 200 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। . इसी प्रकार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता नाग द्वारा जरायम रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में गोश्वारा पूर्ण नहीं कर लापरवाही बरतने पर निंदा की सजा से दण्डित किया गया है।
महिला संबंधी अपराधों मे तथा सायबर संबंधी अपराधों में जागरूकता लाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!