*सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जशपुर जिला भाजपा द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित**

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी जशपुर जिला द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को प्रबुद्ध जन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी और संचालन किया, वहीं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाज सेवा और जनकल्याण के संकल्प को सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि भाजपा सिर्फ राजनीति करने वाली पार्टी नहीं बल्कि सेवा को सर्वोपरि मानने वाला संगठन है। पाणिग्रही ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे समाजहित में आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सेवा ही संगठन” है और इसी भावना से सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारों ने हमेशा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। राय ने उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों को आह्वान किया कि वे समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें और राष्ट्र की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। साय ने बताया कि भाजपा संगठन सेवा को सर्वोच्च मानता है और यही भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान देता है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि वे समाज को जागरूक करें और जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग दें।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष गंगा भगत, श्रीमती शांति भगत, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, शरद चौरसिया, श्रीमती रजनी प्रधान, राजकुमार गुप्ता, राजकिशोर जायसवाल, राजू गुप्ता, दीपक सिंह, नीतू गुप्ता, सावित्री निकुंज, एंजेला खेस सहित भाजपा पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में जिलेभर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें

मोदी की गारंटी में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बोले—‘न्यायोचित मांग, मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा’; जशपुर में समग्र शिक्षक फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर 2026 भव्य समारोह में विमोचित

error: Content is protected !!