Advertisements

गणेश विसर्जन समितियों से जशपुर पुलिस की अपील – सूर्यास्त से पूर्व करें प्रतिमा विसर्जन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर, 05 सितम्बर।
जिले में गणेशोत्सव का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। आगामी दिनों में विभिन्न गणेश पंडालों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। इसी सिलसिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने सभी गणेश विसर्जन समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परंपरा और विधि-विधान के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न करें तथा प्रशासन को सहयोग दें।

एसएसपी सिंह ने कहा कि—

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सूर्यास्त से पूर्व ही किया जाए। देर रात विसर्जन से भीड़, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग केवल निर्धारित डेसीबल सीमा में ही किया जाए। तेज आवाज से आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है। इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी प्रकार के अश्लील, आपत्तिजनक या भड़काऊ गीत न बजाएँ। केवल धार्मिक और मर्यादित गीतों का ही प्रयोग करें, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

विसर्जन यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो और मुख्य मार्ग अवरुद्ध न किए जाएँ। आम नागरिकों और आपातकालीन सेवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

समितियाँ पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की नियुक्ति करें, जो भीड़-प्रबंधन और पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करें।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गणेशोत्सव आस्था और परंपरा का महापर्व है। इसे अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं समितियों से पुनः आग्रह किया कि—
“प्रशासन का सहयोग करते हुए सूर्यास्त से पूर्व गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें और जिले में शांति, सौहार्द एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में योगदान दें।”

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!