जशपुर एसएसपी की अपील: बिना सूचना जुलूस या कार्यक्रम न करें आयोजित, प्रशासन को दें पूर्व जानकारी

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। जिले में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद अब पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश देते हुए नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक आयोजन बिना पूर्व सूचना प्रशासन को दिए न किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि यदि समय रहते सूचना मिल जाती है तो पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का एक बड़ा कारण यह रहा कि गणेश विसर्जन जुलूस और डीजे निकालने की जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस को पूर्व में नहीं दी गई थी। इस वजह से मौके पर सुरक्षा बल की तैनाती नहीं हो पाई और हादसे में कई लोग घायल हुए तथा जनहानि भी हुई।

एसपी सिंह ने कहा कि प्रशासन और पुलिस इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हैं और भविष्य में ऐसी त्रासदी न हो, इसके लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने पुनः आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली, धरना या कार्यक्रम से पूर्व अनिवार्य रूप से प्रशासन को सूचना दें, ताकि पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

📌 एसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:
“नागरिक प्रशासन को समय रहते सूचित करें, तभी हम उचित सुरक्षा व्यवस्था कर सकते हैं। सभी का सहयोग आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।”

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!