Advertisements

स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन,अंबिकापुर ने फाइनल में भुवनेश्वर को हराकर जीता खिताब,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

*बंटी बने मैन ऑफ द मैच और मुरली को मिला मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड*

जशपुरनगर :- जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 25 अप्रैल से आयोजित स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार देर रात भव्य और रंगारंग समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में अंबिकापुर और भुवनेश्वर की एमबीएस टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें अंबिकापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
समापन समारोह और फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जशपुर विधायक रायमुनी भगत थीं। कार्यक्रम में पूर्व पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, सतेन्द्र सिंह, बबलू मिश्रा, जनपद अध्यक्ष गंगा राम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मैच शुरू होने से पहले आकर्षक आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

*7 ओवर में हासिल किया लक्ष्य*

फाइनल मुकाबले में एमबीएस भुवनेश्वर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 97 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबिकापुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। अंबिकापुर के बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बारिश कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

*बंटी बने मैन ऑफ द मैच*

फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंबिकापुर टीम के खिलाड़ी बंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके दमदार खेल की दर्शकों और अतिथियों ने जमकर सराहना की। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

*मुरली बने मैन ऑफ द सीरीज, मिली बाइक*

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले गुमला की न्यू ऑक्सफोर्ड टीम के खिलाड़ी मुरली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुरली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर तिरुपति ज्वेलर्स की ओर से उन्हें पुरस्कार स्वरूप बाइक भेंट की गई। आयोजन समिति ने बताया कि मुरली आईएसपीएल के खिलाड़ी भी हैं।

*रनरअप रही एमबीएस भुवनेश्वर टीम*

टूर्नामेंट में भुवनेश्वर की एमबीएस टीम रनरअप रही, लेकिन पूरे प्रतियोगिता में टीम ने अनुशासन, खेल भावना और एकता का शानदार परिचय दिया। खिलाड़ियों के सकारात्मक रवैये और टीम वर्क की दर्शकों एवं आयोजन समिति ने खुलकर सराहना की।

*आयोजन समिति ने जताया आभार*

पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंची टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। देर रात तक चले मुकाबलों का खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया। आयोजन समिति यंग तिरंगा के पदाधिकारियों नितीश गुप्ता, निखिल गुप्ता, सज्जू खान, अमन चौरसिया, मन्ना गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपू पाठक, अतुल मूंदड़ा, राजकुमार मामा और विकास सोनी ने सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!