अम्बिकापुर के रिहायशी इलाके गंगापुर में संचालित शराब दुकान, मोहल्लावासियों के लिए मुशीबत बन गई हैं एक तरफ जर्जर सड़क के उड़ने वाले धूल से परेशान है वही दूसरी तरफ शाम ढलते हैं पूरा मोहल्ला बार बन जाता।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

नगर निगम अम्बिकापुर का वार्ड नं 47 गंगापुर के रिहायशी इलाके में शासकीय शराब दुकान संचालित होती है शराब दुकान होने के कारण रोजाना सैकड़ों वाहन उस सड़क से गुजरती है यही वजह है कि पूरा सड़क जर्जर हो चुका है वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल अब घरों में घुस रहा है ..घर के बाहर खड़ा होना मुश्किल हो जा रहा है इतना ही नही गंगापुर की शराब दुकान खुलने के साथ ही शराबियों के उत्पात से मोहल्लावासी सालों से परेशान है शाम ढलते ही घरों के सामने खुलेआम शराब पीने को लेकर अपनी परेशानी प्रशासन से आंदोलन कर लगातार विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं लेकिन राजस्व पाने के लिए स्थानीय लोगों की समस्या को प्रशासन नजरअंदाज कर दे रहा है.

गंगापुर के रिहायशी इलाके में शराब दुकान संचालित होती है प्रशासन का साफ तौर पर निर्देश है कि शराब दुकान से शराब खरीद कर चले जाए शराब दुकान के पास बैठकर पीना गैर कानूनी है .. लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं देता वही कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है फिलहाल जर्जर सड़क को 10 दिन के अंदर ठीक कराने के बाद एसडीएम साहब कर रहे हैं

गंगापुर के रिहायशी इलाके से शराब दुकान हटाकर दूसरे जगह शिफ्ट करने स्थानीय लोगों ने कई बार मांग की है .लेकिन जिला प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं..शाम होते ही शराबियों की भीड़ से सड़क में घंटो जाम लग जाता है ऐसे में हमेशा यहां रहने वाले महिलाओं को अनहोनी का खतरा बना रहता है.. कार्यवाई के नाम पर सिर्फ अधिकारी खानापूर्ति कर रहे है अब देखना होगा कब तक इन मोहल्ला वासियों की समस्या दूर होगी या जिला प्रशासन महिलाओं के उग्र आंदोलन का इंतजार कर रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!