जशपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात जुआ खेलते हुए 14 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा हैं पुलिस ने मौके से 54,250 रुपये नकद, ताश की गड्डियां, 14 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक टाटा नेक्सन कार को जप्त किया है। सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 की धारा 4, 5 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मी नगर टिकैतगंज में फिरोज नामक व्यक्ति अपने घर में ताश की बाजी पर रुपए का दांव लगवाकर जुआ खिला रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की घेराबंदी की और छापेमारी कर सभी जुआड़ियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. फरदीन अंसारी (25 वर्ष), निवासी बस स्टैंड जशपुर,मो. फिरोज अली (45 वर्ष), निवासी बिजलीटोली जशपुर,अर्जुन राम (35 वर्ष), निवासी डिपाटोली जशपुर,चांद अकरम उर्फ चंदा शेख (35 वर्ष), निवासी दर्जी मोहल्ला जशपुर,राजेन्द्र राम उर्फ टेप (39 वर्ष), निवासी डिपाटोली जशपुर,पंकज गुप्ता (30 वर्ष), निवासी बनिया टोली जशपुर,करण ताम्रकार (24 वर्ष), निवासी नवा टोली जशपुर
सूरज चौधरी (32 वर्ष), निवासी टंकी टोली जशपुर,आनंद राम (28 वर्ष), निवासी डिपाटोली जशपुर,ऑफिर अंसारी (29 वर्ष), निवासी करबला रोड, आजाद मोहल्ला जशपुर,विनय ताम्रकार (25 वर्ष), निवासी नवा टोली जशपुर,आशीष गुप्ता (44 वर्ष), निवासी बाकी टोली जशपुर,शिवम् राम नायक (22 वर्ष), निवासी रक्षित कॉलोनी जशपुर,खगेश्वर प्रसाद (25 वर्ष), निवासी दरबारी टोली जशपुर के रूप मे हुई हैं
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 52 पत्तियों की 8 गड्डियां, नकद 54,250 रुपये और सभी आरोपियों के मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और टाटा नेक्सन कार जप्त की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बुधवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जुआ फड़ से नकद राशि, ताश की गड्डियां, वाहन और मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। जशपुर पुलिस की जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”




