Advertisements

दिग्गज मंत्री चौबे के क्षेत्र में बड़ी हिंसक वारदात विहिप ने सोमवार को चक्का जाम ​का किया ऐलान राष्ट्रपति शासन की मांग।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

बेमेतरा: जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर गांव में शनिवार को दो समुदायों के बीच हिंसक घटना हुई, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई। साजा विधानसभा प्रदेश के दिग्गज मंत्री रविन्द्र चौबे का क्षेत्र है, जहां पर उनका प्रभाव माना जाता है। इस हिंसक घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने प्रदेश में सोमवार को चक्का जाम का ऐलान किया है, तो इसे जेहादी मामला बताते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग की है।

 

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि साजिश के तहत बेमेतरा में स्कूली बच्चों के विवाद के बीच युवक की हत्या की गई। इस कांड के पीछे 50 मुस्लिम परिवारों का हाथ है। उन सभी पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मगर सिर्फ 7-8 लोगों पर सिर्फ दिखावे के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है।

 

सोमवार को चक्काजाम की तैयारी

रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर जैसे प्रदेश के लगभग हर बड़े शहर में अब विश्व हिंदू परिषद चक्का जाम और प्रदेश बंद करने की तैयारी में है। सोमवार को सुबह 5 बजे से ही विश्व हिंदू परिषद के लोग सड़कों पर उतरेंगे, दुकानें बंद करवाई जाएंगी और हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स से भी निवेदन किया गया है। प्रदेश में सभी जगह सार्वजनिक बाजार दुकानों को बंद रखने का आग्रह किया गया है। भारतीय जनता पार्टी भी इस बंद कर समर्थन कर रही है, स्थानीय नेता भी अपने स्तर पर सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

 

राष्ट्रपति शासन की मांग

रायपुर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए VHP नेताओं ने इस घटना को सोची समझी जेहादी घटना बताया है। स्वामी राजीव लोचन ने दावा किया है कि साहू परिवार को गांव में रहने वाले मुस्लिम परिवार धमका रहे थे। जब दोनों परिवारों के बच्चों के बीच विवाद हुआ तो सबने मिलकर हमला किया। इस प्रदेश में हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। यहां हिदूओं को टारगेट किया जा रहा है।

 

यह है पूरी घटना

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!