मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, 38 बूथ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी हुए शामिल, विधायक श्रीमती भगत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर : मनोरा मंडल में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आयोजित हुआ,जिसमें 38 बूथ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी शामिल हुवे। सम्मेलन के दौरान जशपुर विधायक श्रीमती भगत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुवे लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में काम करने का बात कहा।
ज्ञात हो कि मनोरा मंडल में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ,इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने प्रदेश भाजपा द्वारा बनाए गए रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत करा लोकसभा चुनाव के लिए डटकर मैदान में उतर जाने का बात कहा,कांग्रेस पर कटाक्ष वार करते हुवे श्री जुदेव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हुवे तानाशाह रवैया और भ्रष्टाचार का गढ़ बनाए लाने के कारण आम जनता में विश्वास खो बैठी है,जनता का साथ और विश्वास भाजपा ने बनाए रखा है जिसको बरकरार रखते हुवे जनता के बीच भाजपा के विकास कार्यों और योजनाओं को पहुंचाने सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंके।
सम्मेलन के दौरान जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने जोश खरोश संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है।भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुवे उनके कार्य के आधार पर उचित स्थान दिया जाता है। सभी कार्यकर्ता पूरे मेहनत और लगन के साथ ईमानदारी से पार्टी के प्रति काम करते रहें पार्टी में सभी को उचित मौका और स्थान जरूर मिलेगा।अभी लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राधेश्याम राठिया को प्रत्यासी बनाया है जिसके पक्ष में माहौल बना भारी अंतर से जीत दिलाने सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर जाएं।चुनाव के दौरान घर घर जाकर राज्य की विष्णु सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को बता जनता के प्रति विश्वास जीतने का कार्य करें और मोदी की गारंटी पर भरोसा जताने लोगों को प्रेरित करें।
सम्मेलन के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जुदेव ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चुनावी रण में उतर ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कार्य करने का बात कहते हुवे कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है,विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ भाजपा ने जीत हासिल किया फलस्वरूप विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी की सभी करनी तत्काल सरकार बनते ही पूर्ण किया है।लोकसभा चुनाव में भी विकास और रोजगार के साथ साथ सर्वांगीण विकास के लिए मोदी की गारंटी के रूप में वोट मांगा जा रहा है जिसे पुनः मोदी सरकार बनते ही जल्द पूरा भी किया जायेगा।
इस दौरान 38 बूथ के कार्यकर्ताओं सहित जशपुर विधानसभा संयोजक ओपी सिंहा,पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव,युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव,मनोरा मंडल अध्यक्ष श्यामलाल भगत सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!