माशिमं ने प्री बोर्ड परीक्षा लेने का लिया फैसला।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: वार्षिक परीक्षा से पहले माशिमं ने प्री बोर्ड परीक्षा लेने का फैसला किया है। इसे लेकर डीईओ रायपुर ने शासकीय माध्यमिक शाला और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आदेश जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पांच बिंदुओं के आधार पर निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि परीक्षाएं शाला स्तर पर 17 से 25 फरवरी के बीच आयोजित काराई जाए और कठिन विषय के लिए एक दिन का दिया जा सकता है। प्रश्न पत्र का निर्माण शाला स्तर पर मंडल प्रश्न पत्र के अनुरूप हो। प्रश्न पत्र में संपूर्ण पाठ्यक्रम सम्मिलित हो। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन यथासंभव परीक्षा के दिन से ही शुरू किया जाए और तीसरे दिन तक मूल्यांकन पूर्ण कार मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका परीक्षार्थियों को वापस कर दिया जाए। यदि किसी स्कूल में शिक्षा अवकाश में हो तो आस पास के प्राचार्यों से समन्वय बनाकर प्रश्न पत्र निर्माण और उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में सहयोग लिया जाए। जिला कार्यालय में परीक्षा परिणाम में भेजने के लिए गूगल शीट उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे 28 फरवरी तक देना होगा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!