हरियाली तीज पर लोरोधाम में सामूहिक रुद्राभिषेक, उत्कल ब्राह्मण समाज ने किया कल्याण की कामना

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर, 27 जुलाई | श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि के पावन अवसर पर, हरियाली तीज के दिन लोरोधाम स्थित भव्य भीमाशंकर मंदिर परिसर में उत्कल ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक कर देश-समाज के कल्याण की कामना की। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी यह धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वेद मंत्रों की गूंज के साथ सम्पन्न हुआ।

सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में पंडित मुकुंद सतपती, पंडित आकाश सतपती, पंडित देवेंद्र शर्मा, पंडित दीपक मिश्रा एवं मंदिर के पुजारी मंडली द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। यजमान के रूप में नरेश नंदे, नरेश मिश्रा एवं अश्विनी नंदे ने अपनी पत्नियों के साथ श्रद्धा पूर्वक देव अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूरे आयोजन के दौरान “ॐ नमः शिवाय”, “हर हर महादेव” के जयघोषों से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण और सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजजनों ने भाग लिया।

इस पावन अवसर पर उत्कल ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया। पूजन के उपरांत समाज की सामूहिक गोष्ठी भी आयोजित हुई, जिसमें वरिष्ठ जनों का ससम्मान अभिनंदन किया गया और सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समापन समाज के आभार प्रदर्शन के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन ने सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और पारंपरिक मूल्यों को फिर एक बार जीवंत कर दिया।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!