Advertisements

दुर्ग जिला में अलग अलग जगहों पर आयोजित हुआ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम | संक्षेप में जानिए क्या क्या हुआ।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

दुर्ग: जिले में अलग-अलग जगहों पर आयोजित भेट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कई घाेषणाएं और कार्य किए गए। मुख्यमंत्री द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में भी कई घोषणाएं की गई। एक झलक-

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई के भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

 

मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के लोकप्रिय गांधीवादी नेता और पूर्व विधायक दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण तथा कुर्मीपारा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने खेल गांव के नाम से मशहूर ग्राम पुरई में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं राज्यगीत अरपा पैरी के धार…. के साथ भेंट-मुलाकात की शुरुआत की।

 

मुख्यमंत्री को रमेश कुमार गजपाल ने बताया कि उन्होंने सवा लाख का धान बेचा और इससे हार्वेस्टर खरीदा। मुख्यमंत्री ने गजपाल को कहा कि सियन्हिन बर कुछ लेबे तभे तोर से 20 क्विंटल में धान लेबो।

 

मुख्यमंत्री को विनायकपुर के किसान रघु कुमार ने बताया कि उन्होंने 10 एकड़ में चना बोया है। उनका कर्जा माफ हुआ है, धान भी बेचा है। उनके बच्चे को बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग इसी पैसे से कर रहे हैं। उनके लड़के का रेलवे में ग्रुप डी में चयन हुआ है।

 

मुख्यमंत्री बघेल को किसान दिवाकर गायकवाड़ ने बताया कि वह 10 एकड़ में खेती करते हैं, उनका 01 लाख 70 हजार का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मात्रा को 15 क्विंटल से 20 क्विंटल प्रति एकड़ के फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

 

मुख्यमंत्री को चंद्रकांत यादव ने बताया कि भानपुरी गांव का चरवाहा हैं, 2 लाख का गोबर बेचा है, इन पैसों से वह घर बनाया तथा अपनी 2 बहनों की भी पढ़ाई करवा रहे हैं। अब वह चार पहिया वाहन लेने की सोच रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की जानकारी भी ली। इस पर कतरो निवासी राजेश कुमार देवांगन ने बताया कि उन्हें पिछले साल लाभ मिला। इस साल का किश्त नहीं आया है। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष तो अप्रैल से शुरू होता है और अभी तो 2 दिन ही हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री को उतई की राशि बंजारे ने बताया कि वह बहुत गरीब परिवार से हैं। 11वीं की छात्रा है। उसके भाई ने इस साल नीट क्लियर कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है। वह इंस्पायर अवार्ड से मिली राशि से अपने भाई के लिए फोन खरीदी हैं। उनके भाई की पढ़ाई में 70 हजार रूपए लग गए हैं, बहुत ज्यादा कर्ज हो गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने उसके भाई की पढ़ाई के लिए ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की तथा राशि बंजारे की पढ़ाई के लिए भी सहायता का आश्वासन दिया।

 

मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के छात्र अदित निरंकारी तथा अरविन्द ने बताया कि उनके पढ़ाई में पुराने स्कूल में 80-80 हजार रुपए फीस लगते थे। स्वामी आत्मानंद स्कूल में अब बिना फीस दिए पढ़ाई कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के बारे में जानकारी देते हुए सरस्वती ने बताया कि स्थानीय आंगनबाड़ी में उनके बेटे लक्ष्य का वजन चेक कराया तो काफी कम मिला था। फिर आंगनबाड़ी में गर्म दूध केला आदि खाद्य सामग्री मिली। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

 

मुख्यमंत्री ने ग्राम पुरई में किसान देवनाथ साहू के संयुक्त परिवार के बीच उनके घर पर भोजन किया। भोजन की थाली में बिजौरी, पापड़, कढ़ी, चेच भाजी, मुनगा और आलू चना की सब्जी, चावल-रोटी, दाल के साथ-साथ मीठे में सेवई और अनरसा भोजन स्वरूप परोसा गया।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुुलाकात अभियान के तहत दुर्ग के सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। इसी कड़ी में यादव समाज ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए गोबर खरीदी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

 

मुख्यमंत्री ने दुर्ग पत्रकार संघ ने प्रेस क्लब के लिए जमीन की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द कार्रवाई करने की बात कही।

 

सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सिन्हा समाज द्वारा उमरपोटी में मांग की। रजक समाज ने भवन की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह से जमीन चिन्हांकित कर दें। हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जमीन की मांग की।

 

पुरई में सीएम ने की कई घोषणाएं

ग्राम नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस विषय के लिये नया कॉलेज खोला जायेगा।

 

ग्राम रसमड़ा में नया आई.टी.आई. शुरू किया जायेगा।

 

ग्राम अंजोरा (ख) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।

 

ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी एवं खोखो सहित) प्रारंभ की जायेगी।

 

शासकीय महाविद्यालय उतई में 08 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाया जायेगा।

 

मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन करवाया जायेगा।

 

नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम- खोपली एवं ग्राम- मुंडेरा में खोले जायेंगे।

 

हाईस्कूल भवन ग्राम रूदा में निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दी जायेगी।

 

ग्राम-पुरेना एवं ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।

 

ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जायेगा।

 

ग्राम मतवारी और उमरपोटी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन बनाया जायेगा।

 

ग्राम-नगपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 30 बेड से 50 बेड में अपग्रेड किया जायेगा।

 

सर्व समाज के लिये मांगलिक प्रांगण बनवाया जायेगा।

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई के लिए नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जायेगी।

 

आंगनबाड़ी केन्द्र क.1 से पौहा तालाब तक 1 किमी सड़क चौड़ीकरण करवाया जायेगा।

 

आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 से पाउवारा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण करवाया जायेगा अथवा बाइपास सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।

 

पुराने पंचायत भवन परिसर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण करवाया जायेगा।

 

ग्राम पुरैना, रसमड़ा, मचांदूर, कोलिहापुरी और कातरो में नया पशु औषधालय खोला जायेगा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!