Advertisements

छ.ग.सिख संगठन द्वारा विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमरेन्द्र को सम्मानित।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा रायपुर उत्तर के विधायक और हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अमरेन्द्र सिंह वामा को सम्मानित किया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। विधायक जुनेजा ने कहा कि दुबई में आयोजित आईएबीबी प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी अमरेन्द्र सिंह वामा ने कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं और मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

 

आज छत्तीसगढ़ के युवा हर क्षेत्र में अपने खेल व कौशल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहें हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के स्थानीय खेलों के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों को भी बढ़ावा मिल रहा है और युवाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिससे वे छत्तीसगढ़ महतारी का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा रहें हैं। इस अवसर पर उनके परिवारजन,रायपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सुरेश ठाकुर, मनोज राठी ,तेज प्रकाश अग्रवाल,संजय सोनी, लवली अरोड़ा छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के सदस्य,एवम क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!