Advertisements

पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून अधिकतम तापमान में 5 डिग्री से. की कमी से तेज गर्मी से मिली राहत।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो चुका है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों में वर्षा होने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा हो सकती है।

 

कोरबा में शुक्रवार और शनिवार की रात बारिश हुई। वहीं शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और रूक रूक कर हल्की बारिश होती रही। मानसून आने के कारण तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्षा की बात करें तो गरियाबंद में 10, मनेंद्रगढ़ में 9, मैनपुर में 7, सोनहत में 5, राजपुर, देवभाग, टोकापाल, सूरजपुर, ओड़गी और मनोरा में 3, बगीचा, कोंडगांव, प्रतापपुर, भैयाथान, कटेकल्याण में 2, भोपालपटनम, नगरी, बेरला, बड़ेराजपुर, कुनकुरी, दरभा, बीजापुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर, छुरा और धमधा में 1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

 

कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने और गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

 

रायपुर शहर का हाल

रायपुर में रविवार को आकाश मेघमय रहने और शाम-रात में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!