Advertisements

20 से ज्यादा लड़कियां गिरफ्तार: गैंग के ये सभी सदस्य लोगों को लगाते थे चूना।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा पुलिस ने टॉवर लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लड़के लड़कियों सहित 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी टॉवर लगाने के नाम पर लोगों को ठगते थे.

मिली जानकारी के अनुसार, थाना कुण्डा जिला कबीरधाम में पीड़ित देवदत्त निवासी रांपा थाना कुण्डा जिला कबीरधाम ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि रिलायंस जिओ एवं एयरटेल मोबाईल टॉवर लगाने के नाम पर उसके साथ 22 लाख रूपये लेकर ठगी की गई है। शिकायत क बाद पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कवर्धा पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया. मुख्य सरगना वरूण सिंह एवं सलोनी प्रिया द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा कोलकाता में एक फर्जी कॉल सेंटर खोला गया जिसमें कुल 27 लोग कार्य करते थे। इन सभी को लोगों से कैसे बात कर अपने झांसे में लेना है की ट्रेनिंग दी गई थी एवं 10-10 मोबाईल सीम एवं कीपेड वाली सस्ते मोबाईल दिये गये थे। सभी सीम फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिए गये थे।

गिरोह के सभी सदस्य इन मोबाईल नंबरो से देश के विभिन्न राज्यों के लोगो को कॉल कर आपके एरिया में मोबाईल कंपनी का टॉवर लगाये जाना है जिसके लिए 10×10 का खाली प्लाट की आवश्यकता है। जमीन उपलब्ध कराये जाने पर 150000/-रूपये नगदी एवं 10 से 12 हजार रूपये प्रति माह किराया के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी आयेगी का लालच देते थे। ग्राहक द्वारा रूची लेने पर व्हाटसअप के द्वारा उससे जमीन के दस्तावेज अनुबंध पत्र आदि मांग कर उसे कंपनी से संबंधित कुछ फर्जी दस्तावेज भेजे जाते थे।

इसके बाद प्रोसेसिंग फिस के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी। इस तरह से लोगो को अपने झांसे में लेकर ठगी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने 9 बैंक खातो को सीज किया है। 4 बैंक पास बुक ATM कार्ड एवं कॉल सेंटर में कार्य करने वाले आरोपियो की उपस्थिति पंजी व देश के विभिन्न राज्यो के लोगो से ठगी की रकम के संबंध में संधारित रजिस्टर जप्त किया गया है। विधिसंगत कार्यवाही पूर्ण कर रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
1.रिंकी साव पिता नारायण साव उम्र 22 साल साकिन 37/5 पाल मछली बाजार खुदीराम सरोनी कोलकाता दमदम
2.प्रिंयका चौधरी पिता जितेन्द्र चौधरी उम्र 21 साल साकिन 08 गुरूदास दत्ता गार्डर लैण्ड थाना उलटा डांगा कोलकाता
3.कामनी पोद्दार पिता राजेश पोद्दार उम्र 20 साल साकिन 05 गुरूदास दत्ता गार्डर लैण्ड थाना उल्टा डांगा कोलकाता
4.रोहित साव पिता शिावकुमार साव उम्र 20 साल साकिन 56 दक्षिणदारी रोड 27 रेल्वे गेट पास थाना लेकटाउन कोलकाता,
5.पिंकी राजभर पिता लक्खी नारायण राजभर उम्र 32 साल साकिन 10/आरसीबी रोड दमदम कोलकाता
6.पुजा सिंह पिता महेश सिंह उम्र 27 साल साकिन 70 एमडी रोड हनुमान मंदिर पास दमदम कोलकाता,
7.अनिल साह पिता अजय साह उम्र 23 साल साकिन 71 आरबीसी रोड दमदम पोस्ट आफिस के सामने वार्ड नं. 7 दमदम कोलकाता,
8.पूजा शर्मा पिता विनोद शर्मा उम्र 22 साल साकिन 37/5 पाल मछली बाजार खुदीराम सरोनी कोलकाता दमदम,
9.गोपाल कण्डार पिता भोलाई कण्डार उम्र 30 साल साकिन पालपुरी थाना सबंग पश्चिम मिदनापुर थाना सबंग कोलकाता,
10.समसुद हुसैन पिता मनोब्बर हुसैन उम्र 19 साल साकिन 83 ए/एच /41 बेलगछिया रोड कोलकाता थाना उल्टा डांगा,
11.रामकुमार साव पिता शिवकुमार साव उम्र 23 साल साकिन 56 56 दक्षिणदारी रोड 27 रेल्वे गेट पास थाना लेकटाउन कोलकाता,
12.बीना साव पिता सीताराम उम्र 26 साल साकिन राजरहटा केस्टोपुर माझरपारा मॉ तारा अपार्टमेंट मकान नं. 32/एल/बी थाना लेकटाउन कोलकाता,
13.विशाल सेठ पिता उत्तम सेठ उम्र 22 साल साकिन 68/2/एच/21 बीटी रोड पाईकपारा वार्ड नं. 5 थाना ताला कोलकाता,
14.पूजा दास पिता सुकुमार दास उम्र 29 साल साकिन अर्जुनपुर रथतला द्वितीय तल वार्ड नं. 8 कोलकाता,
15.जुली सिंह पिता भरत सिंह उम्र 23 साल साकिन 116/आरबीसी रोड पादरीहट्टा टालीघर थाना दमदम कोलकाता,
16.स्नेहा पाल पिता दुलालचंद पाल उम्र 25 साल साकिन 1/बी 5 रामलाल आगरवाला लेन मेघदूत अपार्टमेंट के सामने घोषपारा थाना बडा नगर कोलकाता,
17.पूजा राय पिता रंजित राय उम्र 26 साल साकिन राजरहाट नरायणपुर पल्लीश्री संघ दमदम कोलकाता,
18.मधु यादव पिता दीपक यादव उम्र 23 साल साकिन 71 आरबीसी रोड पादरीहट्टा काली घर थाना दमदम कोलकाता,
19.अंकू गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 19 साल साकिन साधना औषधालय रोड साधना पोस्ट ऑफिस के सामने दक्षिणदारी लेकटाउन कोलकाता,
20.पूजा पासवान पिता स्व. प्रहलाद पासवान उम्र 20 साल साकिन पुडबो सिटी रोड छोटा काली मंदिर कदमतला बाजार दमदम कोलकाता,
21.इंन्द्रोजित दास पिता संजीव दास उम्र 26 साल साकिन चिनार पार्क तेघोडिया वार्ड नं. 12 थाना बागुईआटी दमदम कोलकाता,
22.आसिमा राय पिता मोह. मंसूर अली उम्र 30 साल साकिन दत्तारोड बागपारा अपोलो अस्पताल के सामने थाना विधाननगर सीसी ब्लाक जिला नार्थ चौबिस परगना कोलकाता,
23.सलोनी प्रिया सिंह उर्फ नंदनी सिंह पति वरूण सिंह उम्र 33 साल साकिन मोतिहारी बुकाने कलॉ थाना पटारी जिला मोतिहारी बिहार हाल कोलकाता इटाल गाछा रोड दमदम थाना दमदम कोलकाता,
24.वरूण सिंह उर्फ मयंक सिह पिता मंगल सिंह उम्र 39 साल साकिन मोतिहारी बुकाने कलॉ थाना पटारी जिला मोतिहारी बिहार हाल कोलकाता इटाल गाछा रोड दमदम थाना दमदम कोलकाता,
25.मधु सिंह उर्फ गोली पति रजनीश सिंह उम्र 27 साल साकिन साउथ रविन्द्रो नगर कोलकाता 65 थाना दमदम कोलकाता,
26.रजनीश सिंह उर्फ रजनेश सिंह उर्फ गोलू उर्फ गोलक पिता मंगल सिंह उम्र 32 साल साकिन साउथ रविन्द्रो नगर कोलकाता 65 थाना दमदम कोलकाता

दीपिका मंडल पिता सपन मंडल उम्र 26 साल साकिन 115 दत्ताबाद रोड साल्टलेट सीटी कोलकाता पश्चिम बंगाल

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!