Advertisements

मुंगेली पुलिस के “उड़ान सामर्थ्य का हौसले का,” अभियान के तहत चलाया गया जागरुकता कार्यक्रम,साप्ताहिक बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों में किया लोगों को जागरूक,अभिव्यक्ति एप,सहित गुड-टच, बैड-टच की दी गई जानकारी,पढिए पूरी खबर,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 जिला पुलिस मुंगेली द्वारा उड़ान *सामर्थ्य का , हौसले का

◾अभियान के तहत सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत साप्ताहिक बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों में चलाया गया जागरूकता अभियान।

◾ थाना कोतवाली एवम महिला परामर्श की टीम द्वारा ग्राम जमहा एवं भरदा के साप्ताहिक बाजारों तथा बस स्‍टैण्‍ड, दाउपारा, पडाव चौक में उड़ान रथ एवं बैनर-पोस्टर के माध्यम से किया गया प्रचार-प्रसार।

◾ अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर ऐप डाउनलोड कराया गया एवं रजिस्ट्रेशन तथा गुड-टच, बैड-टच की दी गई जानकारी।

 

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल कर *उड़ान ,सामर्थ्य का हौसले का ,अभियान* की शुरूआत की गई है। *उड़ान अभियान* के अंतर्गत अभिव्यक्ति एप, हमर-बेटी. हमर-मान, टोल फ्री नम्बर, गुड-टच. बैड-टच बालक-बालिका अपराध संबंधी जानकारी एवं कानूनी अधिकार सोशल अवेयरनेस, यातायात जागरूकता, थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी, आत्मरक्षा के गुर, गुम बालक-बालिका की दस्तयाबी, ग्रामों में चलित थाना आदि के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली एवम महिला परामर्श केन्द्र में पदस्थ सउनि रामकुमारी यादव एवं उनकी टीम द्वारा सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम जमहा, ग्राम भरदा के साप्ताहिक बाजारों में तथा दाऊपारा, पड़ाव चौक, बस स्टैण्ड जैसे सार्वजनिक स्थानों में उड़ान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन कराया गया, साथ ही गुड-टच, बैड-टच की जानकारी दी गई।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!