Advertisements

जादू टोना के शक मे हत्या: आरोपी का भागते वक्त गिर गया फोन: दोनो आरोपी गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

अंतागढ़ में हुए बुजुर्ग की अंधेकत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपियों ने जादू-टोने के शक में आधी रात बुजुर्ग की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने 10 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़पारा केसोकोड़ी के सोनसाय दुग्गा अपने घर में परिवार के साथ सोया हुआ था। रात को करीबन 12.00 बजे कुछ व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर आंगन में सो रहे सोनसाय दुग्गा को लकड़ी के बेट से मारकर घायल कर दिया। सोनसाय दुग्गा की पत्नी रमुला बाई ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों आरोपी भाग निकले।

 

झुमाझटकी के दौरान आरोपी का मोबाइल घटनास्थल में ही गिर गया। सोनसाय दुग्गा को परिवार वाले शासकीय अस्पताल भानुप्रतापपुर ले गये जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सखाराम पिता रूपसिंग उम्र 27 वर्ष निवासी आलपरस हाल- मीचेवाड़ा थाना कोडेकुर्से में और दूसरा आरोपी मेरसिंग पिता रामलाल उम्र 24 वर्ष निवासी संबलपुर को थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा।

 

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि सोनसाय जादू-टोना कर उसके परिवार के लोगों को नुकसान पहुंचा रहा था। आरोपी सखाराम ने अपने जीजा मेरसिंग के साथ उसकी हत्या कर दी |

 

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights