Advertisements

जशपुर पुलिस द्वारा कोतबा में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क सुरक्षा के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, वही दुकानों के सामने सामान रख कर बेचने वालों को सामान हटाने के दिए गए निर्देश,पढ़िए

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (IPS) के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17.05.2023 को कोतबा नगर पंचायत में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों की मीटिंग लेकर सड़क सुरक्षा के संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, उक्त बैठक में पुलिस विभाग, PWD एवं नगर पंचायत के अधिकारी के साथ आम नागरिकगणभी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न दुर्घटनाजन्य क्षेत्र का निरीक्षण कर दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाकर संबंधित विभाग को कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। कोतबा के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर आम रास्ता में समान रखकर व्यवसाय करने वालों एवं कुछ लोगों द्वारा भवन निर्माण से संबंधित मटेरियल को रोड में रखना पाया गया, जिन्हें मौके पर जाकर सड़क दुर्घटना के संबंध में जानकारी देकर 03 दिवस के भीतर मटेरियल को हटाने हेतु कहा गया।

हाईवे पेट्रोलिंग एवं यातायात पुलिस की टीम ने  नेशनल हाईवे-43 के ब्लैक स्पाॅट एवं रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरूक,वाहन चालकों एवं आम लोगों को गुड सेमेरिटन की भी दी जानकारी

 

ततपश्चात दुर्घटनाजन्य क्षेत्र बैगा बहार पेट्रोल पंप के पास पीडब्ल्यूडी, पुलिस विभाग यातायात टीम द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया जिसमें दुर्घटना का वास्तविक कारण का जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र में स्टोपर, बारकोड लगाने, रोड में मार्किंग सफेद पट्टी एवं बरगद पेड़ की छटाई करने की हिदायत दिया गया। क्षेत्र के आमजनों से यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने हेतु कहा गया, जिससे कि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

उक्त बैठक में SDOP पत्थलगांव श्री हरिश पाटिल, CMO कोतबा श्रीमती पुष्पा खलखो, रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेश देवांगन, PWD उप अभियंता श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री सुकरीत सिंह सिदार जनपद अध्यक्ष पत्थलगांव, श्री सुमित शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोतबा, श्री नारायण प्रसाद साहू चौकी प्रभारी कोतबा, श्री सागर अग्रवाल एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!