News Crime : प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या,करता था शक,हत्यार प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

News Crime : प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या,करता था शक,हत्यार प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे।
News Crime : प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या,करता था शक,हत्यार प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

धमतरी पुलिस अधीक्षक के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर मगरलोड पुलिस द्वारा किया गया हत्या के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार,आरोपी प्रेमी द्वारा अपने प्रेमिका पर किया जाता था शक।

 

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसम्बर को प्रार्थी तारेन्द्र कुमार साहू रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 12 दिसम्बर को शाम करीबन 05.30 बजे अपने जीता खिलेश्वर साहू के साथ अपने मोटर सायकल से मगरलोड से सिंगपुर की ओर घूमने जा रहे थे कि रेशमी चाय ठेला के पास भीड देखकर जाकर देखा तो इसकी फुलबहन रेशमी साहू लहुलुहान हालत मे पडी थी उसके सिर में गंभीर चोट का निशान था जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल मगरलोड ले गये जहां ईलाज दौरान डॉक्टर द्वारा रेशमी साहू की मृत्यु होना बताना एवं प्रेम प्रसंग मे संदेह के चलते डॉक्टर शत्रुहन साहू के द्वारा रेशमी साहू को किसी ठोस वस्तु से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करना संदेह व्यक्त करने पर थाना मगरलोड के अपराध क्रमांक – 352 / 2022 धारा 302,201 भादवि.कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिया गया था।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी.कुरूद के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा उक्त

आरोपी शत्रुहन साहू को उसके निवास स्थान ग्राम खिसोरा से हिरासत मे लेकर पूछताछ पर मृतिका से पिछले 04 साल से प्रेम प्रसंग होना व मृतिका रेशमी साहू को किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध होने की बात पता चलने पर वाद-विवाद होकर आवेश मे आकर आकर लकडी का डण्डा से 03 बार जोर से प्राणघातक वारकर हत्या कर दिया आरोपी के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग लकड़ी का डण्डा एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. हिरो होण्डा पैसन प्लस कमांक सीजी 04 सी. एन. 2234 को जप्त किया गया एवं आरोपी को गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

नाम अरोपी – शत्रुहन लाल साहू पिता स्व. बिसहत राम साहू उम्र 43 साल ग्राम खिसोरा चौकी करेलीवडी थाना मगरलोड जिला धमतरी छ.ग.

 

उक्त कार्यवाही में निरी. राजेश जगत, सउनि धनीराम नेताम, प्रआर गोपी चंद्राकर, आर गजानंद साहू, धमेन्द्र सोरी, गोविंदा घृतलहरे, कुनाल साहू, मनोहर गायकवाड, संदीप पाण्डे सैनिक धर्मराज निषाद का विशेष योगदान रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!