Advertisements

समाचार *एक पेड़ मां के नाम आयुष विभाग द्वारा आठ आयुष ग्रामों में किया गया 643 औषधिय पौधों का रोपण*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

*ग्रामीणजनों को पौधों के औषधियों गुणों और उनके उपयोगिता के संबंध में दी गई जानकारी*

*जशपुरनगर 30 जुलाई 2025/* जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में विभाग के द्वारा आठ आयुष ग्रामों में ‘‘एक पेड़ मां के नाम थीम पर 643 औषधियों पौधों का वृक्षारोपण किया गया। आठ आयुष ग्रामों में नारायणपुर, बटईकेला, तुमला, कुर्रोग, शेखरपुर, करडेगा, घाघरा एवं लोखण्ड़ी शामिल हैं। इन ग्रामों में वृक्षारोपण कर ग्रामीणजनों को भी पौधो का वितरण किया गया। उन्हें पौधों के औषधिय गुणों और उनके उपयोगिता के संबंध जानकारी दी गई और संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को वर्षा ऋतु जन्य रोग, उसके रोकथाम और घरेलू उपचार के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights