Advertisements

बगैर वीजा-पासपोर्ट के जशपुर में घूम रहा नाइजीरियन नागरिक पुलिस की गिरफ्त में, विदेशी अधिनियम के तहत कार्यवाही

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध रूप से रह रहे एक विदेशी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में रह रहे नाइजीरियन मूल के इस व्यक्ति को सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गम्हरिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी एक महिला मित्र के साथ जशपुर घूमने आया था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मई की रात लगभग 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे-43 के पास स्थित गम्हरिया गर्ग उद्यान क्षेत्र में एक संदिग्ध अफ्रीकी व्यक्ति काले रंग की स्कूटी (क्रमांक CG14MT7848) में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल हरकत में आई सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदेहियों को रोका और पूछताछ की।

 

स्कूटी चालक ने अपना नाम राहुल खलखो (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम कस्तूरा, थाना दुलदुला बताया, जबकि उसके साथ मौजूद अफ्रीकी व्यक्ति ने खुद को गैरी (उम्र 46 वर्ष), पिता इकवाबोर, निवासी इंडम्बो ऑफ साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी, नाइजीरिया बताया। जब पुलिस ने गैरी से पासपोर्ट, वीजा या किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज की मांग की तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना सिटी कोतवाली लाया, जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि गैरी, मुंबई में रहने वाली अपनी एक महिला मित्र के माध्यम से भारत आया था और उसी के माध्यम से जशपुर के खूंटीटोली गांव में स्थित उसके एक रिश्तेदार के यहां आया था।

 

पुलिस ने इस मामले में विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि—“विदेशी नागरिक द्वारा जशपुर में अवैध रूप से रहने की पुष्टि होने पर संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। लेकिन जिस स्थानीय परिवार के संपर्क में वह आया था, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी, जो गंभीर लापरवाही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई विदेशी आता है तो फॉर्म C भरकर निकटतम थाना में अनिवार्य रूप से सूचित करें।”

पुलिस फिलहाल गैरी के भारत में प्रवेश के माध्यम और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights