Advertisements

अब केवल डिजिटल रूप से दी जाएगी कांग्रेस की सदस्यता, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में पार्टी के संविधान में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके अनुसार अब कांग्रेस की सदस्यता केवल डिजिटल रूप से दी जाएगी और केवल डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके अलावा पार्टी वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में पिछड़ा-अति पिछड़ा, दलित, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण की घोषणा की गई। इसके साथ ही कांग्रेस की कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। अब इसके सदस्यों की संख्या 25 से बढ़कर 35 हो गई है।

 

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अधिवेशन को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी उस गौरवशाली विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें महात्मा गांधी जी, पंडित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आजाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजनी नायडू जी, इंदिरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!