Advertisements

नर्सिंग की छात्रा ने लगाई फांसी घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर राजधानी रायपुर में एक और नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि, मृतका छात्रा का नाम 20 वर्षीय मोनिष्का शारोन मशी है। उसकी लाश चौबे कॉलोनी में फंदे पर मिली। मृतक युवती नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती मूलतः मुंगेली जिला की रहने वाली थी, वह पीजी कॉलेज में दो रूममेट के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

 

परेशान रहती थी छात्रा।

 

जानकारी के अनुसार, छात्रा परिवारिक कारणों को लेकर मानसिक दबाव में थी। छात्रा के पिता और माता दोनों एक दूसरे से अलग रहते थे जिसके कारण युवती काफी परेशान रहती थी। दो दिन पहले ही छात्रा की मां से बात हुई थी, अब अचानक मौत की खबर सुनकर सदमे में है।

 

सुसाइड नोट बरामद।

 

घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें युवती ने मानसिक परेशानी के चलते ऐसा कदम उठाने के बात लिखी है। उसने अपने चाहने वालों को शांति के साथ रहने की बात लिखी है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!