अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ 2 आरक्षक अपने पद से सेवानिवृत्त हुये, प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू (भा.पु.से.) द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर ➡️इकाई में पदस्थ आरक्षक श्री सुखदेव भगत एवं श्री पंखरासियुस तिग्गा द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जषपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त हो रहे आरक्षकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएॅं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान आरक्षकों के परिजन भी उपस्थित थे।
➡️श्री सुखदेव भगत वर्ष 1986 में जिला मुरैना तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेष राज्य में आरक्षक के पद पर नियुक्ति होने के पष्चात् बेसिक प्रषिक्षण पूर्ण कर वर्ष 1989 से 1993 तक नयागांव, ओक्षपुरा में पदस्थ रहे। वर्ष 1993 में स्थानांतरण पर जिला रायगढ़ आये व माह मई 1998 तक जिला रायगढ़ के थाना जषपुर, थाना सारंगढ़ में पदस्थ रहे, तत्पष्चात् फिर उप रक्षित केन्द्र जषपुर आये। वर्ष 1998 से 2000 तक जषपुर जिले के दुलदुला में पदस्थ रहे, तत्पष्चात् वर्ष 2008 से 2012 तक रक्षित केन्द्र, थाना कांसाबेल फिर 2012 से 2016 तक चैकी कोतबा, वर्ष 2016 से 2020 तक थाना कुनकुरी में तैनात रहे एवं वर्ष 2020 में थाना पत्थलगांव में लगभग 06 माह तक तैनात रहे। वर्तमान में वर्ष 2020 से आज दिनांक 31.05.2023 तक चैकी मनोरा में विगत 03 वर्ष से तैनात रहकर आज सेवानिवृत्त हुये। श्री सुखदेव भगत का गृह ग्राम सरडीह थाना जषपुर है।

➡️श्री पंखरासियुस तिग्गा वर्ष 1986 में जिला षिवपुरी तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेष राज्य में आरक्षक के पद पर नियुक्ति होने के पष्चात् बेसिक प्रषिक्षण पूर्ण कर वर्ष 1991 से 1995 तक दिनारा, वर्ष 1995 से 1997 तक थाना सतनवाड़ा में पदस्थ रहे। वर्ष 1997 में स्थानांतरण पर जिला रायगढ़ आये एवं लगभग 02 वर्ष तक तैनात रहे। वर्ष 1999 में जिला रायगढ़ से जिला कोरबा स्थानांतरण होने पर 01 वर्ष तक तैनात रहे। वर्ष 2000 में जिला कोरबा से पुनः जिला रायगढ़ में स्थानांतरण होने पर पुनः आमद आये। जिला रायगढ़ में लगभग 02 वर्ष तक तैनात रहे। वर्ष 2002 में जिला रायगढ़ से जिला जषपुर स्थानांतरण पर आमद आये। जिला जषपुर के चैकी आरा, रक्षित केन्द्र जषपुर, थाना तपकरा में पदस्थ रहे। वर्ष 2018 से आज दिनांक 31.05.2023 तक रक्षित केन्द्र में तैनात रहकर आज सेवानिवृत्त हुये। श्री पंखरासियुस तिग्गा का गृह ग्राम कलिबा थाना नारायणपुर है।

➡️विदाई समारोह में प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जषपुर श्री संदीप मित्तल, रक्षित निरीक्षक जषपुर श्री विमलेष कुमार देवांगन, मुख्य लिपिक निरीक्षक(अ) श्री सेलेस्टिन बड़ा, सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।
——–000——–

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!